बिजनेस

Gold Silver Rate: चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; ₹3.79 लाख पर जा पहुंची कीमत, सोना भी हुआ महंगा, जानें ताजा भाव

Gold Silver Rate सोने और चांदी की कीमतों ने मानो ठान लिया है कि रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड रुकना नहीं चाहिए। वायदा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत जोरदार उछल गई। दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स बुधवार को चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 6.45 प्रतिशत की उछाल आई और यह 3,79,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। इसी तरह, सोने की कीमत भी इसी समय बीते सत्र के मुकाबले 3.96 प्रतिशत उछलकर 1,63,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चली गई।

 

महानगरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के हाजिर दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,530 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹15,155 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,403 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,517 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹15,140 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,388 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान रहीं। यहां 24 कैरेट सोना ₹16,517 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹15,140 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,388 प्रति ग्राम पर रहा।

चेन्नई में आज सोना अपेक्षाकृत महंगा नजर आया। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,734 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹15,330 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,785 प्रति ग्राम दर्ज की गई।

बेंगलुरु में भी सोने के दाम मुंबई और कोलकाता के बराबर रहे। यहां 24 कैरेट सोना ₹16,517 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹15,140 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,388 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

 

 

ग्लोबल मार्केट में भी जोरदार चढ़ा सोना 

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 5,200 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। डॉलर में आई तेज गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश साधनों की ओर बढ़ा, जिससे सोने समेत अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।

 

Read more Ajit Pawar: अजित पवार का अंतिम संस्कार कल, महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

 

Gold Silver Rateयह तेजी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डॉलर की हालिया कमजोरी को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर से अमेरिकी निर्यात को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है। डॉलर चार साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि अमेरिकी प्रशासन कमजोर मुद्रा नीति को लेकर सहज नजर आ रहा है। इसके अलावा, वॉशिंगटन में जारी नीतिगत अस्थिरता ने भी सोने को समर्थन दिया है। सोने की कीमतों को केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और गोल्ड ETF में मजबूत निवेश प्रवाह से भी सहारा मिला है

Related Articles

Back to top button