देश

Mumbai cylinder blast: रसोई गैस सिलेंडर फटने से छह लोग बुरी तरह झुलसे, सभी की हालत गंभीर

Mumbai cylinder blast इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां मलाड इलाके में मंगलवार को सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग एकदम से सहम गए। कुछ देर तक तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। नगर निकाय अधिकारियों ने घायलों के बारे में जानकारी दी। सभी घायलों की हालत गंभीर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

अधिकारियों ने बताया कि मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में भारत माता स्कूल के पास यह धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह धमाका हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना के बाद से लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।

 

Read more union budget: बजट में कस्टम ड्यूटी में बदलाव की संभावना, आम लोगों के लिए इन सेक्टरों में मिल सकती है राहत

 

पुणे में भी सिलेंडर ब्लास्ट

Mumbai cylinder blastबता दें कि कुछ दिन पहले ही पुणे के दौंड शहर के पास एक होटल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। इस घटना में दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोपहर 12:30 बजे होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल हुए दस श्रमिकों में से पांच उस वक्त रसोई में थे।” उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक प्रवासी हैं। पुलिस ने कहा, “विस्फोट का सटीक कारण ज्ञात नहीं है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।”

 

 

Related Articles

Back to top button