छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Latest Cg News: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Latest Cg News:   रायपुर, 26 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने किया ध्वजारोहण

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के पश्चात सचिव श्री दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नन्हें बच्चों को टॉफियां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button