Raigarh News: कांग्रेस शहर मध्य मंडल में दिखी जोश-जुनून की गूंज तरुण गोयल की अगुवाई में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Raigarh News: रायगढ़।कांग्रेस शहर मध्य मंडल में नई ऊर्जा और नए जोश की साफ झलक उस वक्त देखने को मिली, जब नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष तरुण गोयल की अगुवाई में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नियुक्ति के तुरंत बाद मैदान में उतरे तरुण गोयल ने साफ संदेश दे दिया कि अब संगठन थमेगा नहीं, बल्कि पूरे दम-खम के साथ आगे बढ़ेगा।
Read more: IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया, सीरीज पर किया कब्जा
रायगढ़ की पंचायती धर्मशाला में आयोजित इस सम्मेलन में मंडल क्षेत्र के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। माहौल कुछ ऐसा रहा कि हर तरफ कांग्रेस, संगठन और मजबूती की बातें गूंजती रहीं—मानो सियासत में फिर से सुर-ताल मिल रहा हो।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और इन्हीं के भरोसे कांग्रेस आने वाले समय में जनता की आवाज बनेगी। नेताओं ने तरुण गोयल को नई जिम्मेदारी की बधाई दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे।
नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “हर कार्यकर्ता सम्मानित है, हर आवाज जरूरी है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम सब मिलकर मैदान में उतरेंगे।” उनके इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने तालियों से समर्थन जताया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी, प्रकाश नायक, जयंत ठेठवार, हरमीत घई, संतोष राय, अरुण गुप्ता, रमेश बंसल, राजेश भारद्वाज, अनिल शुक्ला, राकेश पाण्डेय, आशीष जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, आरिफ हुसैन, प्रभात साहू, लखेश्वर मिरि और संतोष बोहिदार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



