Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, यहां देखें लिस्ट
Chhattisgarh latest news स्छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की मंजूरी के बाद जारी की है।

कांग्रेस ने कुल 1,370 मंडल अध्यक्षों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का मानना है कि इस फैसले से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ेगी। अब तक कांग्रेस में मंडल स्तर का ढांचा इस रूप में नहीं था, लेकिन भाजपा की तर्ज पर यह प्रयोग करते हुए पार्टी ने संगठन विस्तार की नई रणनीति अपनाई है।
पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि प्रत्येक मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए यह कदम बेहद अहम है, जिससे कांग्रेस को बूथ और मंडल स्तर पर मजबूती मिलेगी।

जिलेवार जारी सूची के अनुसार जशपुर में सबसे अधिक 78 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि सुरजपुर में 72 और सरगुजा में 59 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजधानी रायपुर में शहर क्षेत्र में 42 और ग्रामीण क्षेत्र में 45 मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वहीं बलौदाबाजार में 56, महासमुंद में 45, जांजगीर-चांपा में 51, बिलासपुर ग्रामीण में 55, रायगढ़ ग्रामीण में 39 और बस्तर ग्रामीण में 50 मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।
Chhattisgarh latest newsकांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस नई व्यवस्था से संगठन की पकड़ गांव-गांव तक मजबूत होगी और स्थानीय मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। पार्टी इसे भविष्य की चुनावी तैयारी के लिहाज से मील का पत्थर मान रही है।



