रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️निगम के निर्माण विकास कार्यो के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृति में निगम में शामिल ग्रामीण वार्डो की उपेक्षा व भेदभाव….

निगम के निर्माण विकास कार्यो के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृति में निगम में शामिल ग्रामीण वार्डो की उपेक्षा व भेदभाव*

*गैर आवश्यक कार्यो को स्वीकृति प्रदान किया गया:- सुभाष पाण्डेय*

रायगढ़:- नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने राज्य शासन नगरीय निकाय नगर निगम रायगढ़ के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न 48 वार्डो के निर्माण व विकास कार्यो के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति किये जाने पर भेद भाव का आरोप लगाया है,सुभाष पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों के 8 वार्डो में कुल 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,जो कि अत्यंत ही कम है चूंकि इन वार्डो में बड़ी आबादी निवासरत है और विगत वर्षों से मूलभूत समस्याओं से यह वार्ड जूझ रहा है इन वार्डो में सामुदायिक भवन,आंगन बाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्र,खेल मैदान तथा तालाबो के सौंदर्यीकरण ,प्रकाश व्यवस्था जैसे आवश्यक निर्माण कार्यो के लिए राशि आबंटित नही की गई है जबकि कई ऐसे वार्डो में 50 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये की राशि कॉंग्रेस पार्षदो के वार्डो में स्वीकृति प्रदान की गई है,कोरोनकाल में गैर आवश्यक कार्यो को भी स्वीकृति प्रदान किया गया,वार्ड पार्षदो से जो निर्माण कार्यो की सूची मांगी गई थी उसे प्राथमिकता में ना देकर निगम प्रशासन द्वारा बनाई गई विकास कार्यो की सूची को प्राथमिकता दी गयी है,नगर निगम के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद कार्यो को स्वीकृति प्रदान की जा रही है,कार्य पूर्ण होने में 1 साल की अवधि और लग जाएगी जिससे विभिन्न वार्डो के शेष कार्य जो बचे है वो निगम के कार्यकाल पूर्ण होने तक भी नही हो पाएंगे !
ऐसे निर्माण और विकास कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई है जो सी एस आर एवम डी एम एफ फंड से स्वीकृति की जा सकती थी,निगम अथवा प्रशासन के फंड का उपयोग किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button