रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: आखिर कब होगी कार्रवाई? किरोड़ीमल नगर में वर्षों से चल रहे अवैध ईंट भट्ठों से CMO अनजान

Raigarh News:  किरोड़ीमल नगर।

किरोड़ीमल नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भट्ठों का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ही अपने ही क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों से अनजान नजर आ रहे हैं।

Read More: O Romeo Trailer Out: धुआंधार एक्शन; ताबड़तोड़ चली गोलियां, शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से बिना वैध अनुमति चल रहे ईंट भट्ठों को लेकर जब हमारे संवाददाता ने नगर पंचायत के सीएमओ से सीधा सवाल किया, तो उनका जवाब और भी हैरान करने वाला रहा। सीएमओ साहब ने साफ कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्ठों की कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें यह तक ज्ञात नहीं है कि उनके क्षेत्र में कितने ईंट भट्ठे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

जानकारी का अभाव या जानबूझकर अनदेखी?

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह महज जानकारी का अभाव है या फिर जानते हुए भी अनजान बनने की कोशिश? क्योंकि जिन अवैध ईंट भट्ठों की जानकारी आम जनता और स्थानीय लोगों को है, उनसे नगर पंचायत का शीर्ष अधिकारी अनभिज्ञ कैसे हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रजापति ब्रदर्स और चंद्र ब्रदर्स जैसे नाम चर्चा में हैं, जिनके भट्ठों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। आखिर इन अवैध ईंट भट्ठों को किसका संरक्षण प्राप्त है? यह सवाल अब नगर पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक पहुंच चुका है।

पर्यावरण और राजस्व को नुकसान

अवैध ईंट भट्ठों के संचालन से न सिर्फ शासन के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही शासन को मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन की बनती है।

जांच होगी या ठंडे बस्ते में जाएगा मामला?

अब देखना यह होगा कि सीएमओ साहब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देते हैं या फिर हमेशा की तरह लीपापोती कर इस प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। जनता की निगाहें अब नगर पंचायत और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Read More: Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; आबकारी नीति 2026-27 में बड़ा बदलाव, बैठक में लिए गए ये 4 अहम फैसले

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला आने वाले दिनों में और भी बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

Related Articles

Back to top button