Share market: शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के स्वाह हो गए 15 लाख करोड़ – RGH NEWS
बिजनेस

Share market: शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के स्वाह हो गए 15 लाख करोड़

Share market आज, 21 जनवरी को, शेयर बाजार में 1,000 अंकों की गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स दिन के दौरान 1,000 अंकों की गिरावट के साथ 81,124 के निचले स्तर पर पहुँचा, जबकि वर्तमान में यह 600 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

निफ्टी में भी लगभग 200 अंकों (0.80%) की कमी आई है और यह 25,000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयरों में वृद्धि देखने को मिल रही है, जबकि 25 शेयरों में गिरावट आई है। इस समय बैंकिंग, ऑटो, रियल एस्टेट एवं आईटी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली हो रही है।।

 

दो दिन में बाजार 2000 से ज्यादा पॉइंट गिर चुका है। कल भी सेंसेक्स 1065 में अंक की गिरावट रही थी। मार्केट एक्सपर्ट्स बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद को मान रहे हैं। इसके अलावा तीसरी तिमाही में रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के मुनाफे में कमी भी इसका कारण माना जा रहा है।

 

 

बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण

 

ट्रेड वॉर का खतरा: बाजार में आई गिरावट की वजह बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता है। ट्रम्प ग्रीनलैंड को उसके संसाधनों के लिए अमेरिका का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यूरोप इसका विरोध कर रहा है। अमेरिका और यूरोप के बीच पैदा हुए नए भू-राजनीतिक तनाव के बाद ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन यूरोपीय सहयोगी देशों से होने वाले आयात पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध कर रहे हैं। इस स्थिति पर चर्चा करने और जवाबी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए यूरोपीय संघ (EU) के नेता गुरुवार को ब्रुसेल्स में एक इमरजेंसी समिट करने जा रहे हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला :कल 20 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई टैरिफ (आयात शुल्क) नीतियों की वैधता पर सुनवाई हुई। बाजार से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट के रुख से यह संकेत मिल रहे हैं कि ट्रम्प प्रशासन को व्यापारिक कड़े फैसले लेने की छूट मिल सकती है। इससे भारत के IT और फार्मा जैसे एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टर्स में आज भारी बिकवाली हुई है, क्योंकि इन कंपनियों की बड़ी कमाई अमेरिका से आती है।

रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी और FII की लगातार बिकवाली: भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 91.10 के ऑल-टाइम लो (रिकॉर्ड निचले स्तर) पर ट्रेड कर रहा है। जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का डॉलर में मिलने वाला मुनाफा घट जाता है। NSDL के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में ₹29,000 करोड़ से ज्यादा निकाल चुके थे, जो सिलसिला आज भी जारी है।

रिलायंस और अन्य प्राइवेट कंपनियों के कमजोर रिजल्ट: अभी तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजों का सीजन चल रहा है। बाजार के हैवीवेट शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और कुछ प्रमुख प्राइवेट बैंकों के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से इन कंपनियों के ‘ऑपरेटिंग मार्जिन’ में गिरावट आई है। रिलायंस और बैंकिंग शेयरों में आई इस गिरावट ने सेंसेक्स को नीचे धकेलने में मुख्य भूमिका निभाई है।

 

read more Saina Nehwal Retirement: भारतीय टेनिस स्टार साइना नेहवाल ने संन्यास का किया ऐलान

 

 

 

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

 

एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.26% नीचे 4,873 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.56% गिरकर 52,693 पर कारोबार कर रहा है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.13% गिरकर 26,453 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.16% बढ़कर 4,120 पर कारोबार कर रहा है ।

Share market20 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.76% नीचे 48,488 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 2.39% और S&P 500 में 2.06% की गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button