Cg News Today: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में धान उठाव तेज, अबतक 1 लाख 23 हजार क्विंटल से अधिक का हुआ सफल परिवहन

Cg News Today: एमसीबी/14 जनवरी 2026
धान खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में उपार्जित धान का उठाव तीव्र, सुव्यवस्थित और पूर्णतः किसान हितैषी तरीके से संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप जिले में धान उठाव कार्य लगातार सुचारू रूप से जारी है, जिससे उपार्जन केंद्रों से धान का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो रहा है। जिले में अब तक कुल 6.32 लाख क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसमें से 1 लाख 23 हजार क्विंटल धान का सफल उठाव किया जा चुका है, जो कुल उपार्जित मात्रा का लगभग 19.49 प्रतिशत है। वर्तमान में उपार्जन केंद्रों में 5,09,119 क्विंटल धान शेष है, जिसके उठाव के लिए प्रशासन द्वारा चरणबद्ध कार्ययोजना के तहत सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है और शेष धान का उठाव भी शीघ्र गति से कराया जाएगा। केंद्रवार स्थिति के अनुसार कछोड़ में 1,980 क्विंटल, केल्हारी में 24,940 क्विंटल, कटकोना में 830 क्विंटल, कोड़ा में 5,430 क्विंटल, कौड़ीमार में 7,310 क्विंटल, खड़गवां में 2,880 क्विंटल, बरदर में 4,760 क्विंटल, चैनपुर में 18,880 क्विंटल, रतनपुर में 10,410 क्विंटल, कुँवारपुर में 590 क्विंटल, घुटरा में 10,590 क्विंटल, कठौतिया में 12,760 क्विंटल, नागपुर में 9,640 क्विंटल, बंजी में 2,450 क्विंटल, जनकपुर में 480 क्विंटल, डोडकी में 3,250 क्विंटल, बरबसपुर में 3,000 क्विंटल तथा माड़ीसरई में 3,080 क्विंटल धान का सफल उठाव संपन्न हुआ है। वहीं कमर्जी, कोटाडोल, रापा, सिंगहत, कंजिया, बहरासी और सिंगरौली उपार्जन केंद्रों में फिलहाल उठाव शून्य है, किंतु इन केंद्रों में भी परिवहन, भंडारण और अन्य सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं तथा आने वाले दिनों में यहां धान उठाव की गति और अधिक बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में धान उठाव को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर किसानों के विश्वास और हित से जुड़े दायित्व के रूप में लिया जा रहा है, जिसके कारण जिला प्रशासन नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रत्येक उपार्जन केंद्र की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है, ताकि शेष धान का समय पर, सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से उठाव सुनिश्चित हो सके। समग्र रूप से देखा जाए तो धान खरीदी वर्ष 2025-26 में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान उठाव व्यवस्था एक सशक्त, सफल और अनुकरणीय उदाहरण के रूप में उभर रही है, जो सुनियोजित कार्यप्रणाली, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय और मुख्यमंत्री की किसान हितैषी सोच का प्रत्यक्ष परिणाम है।



