देश

Sonia Gandhi Hospitalised: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sonia Gandhi Hospitalised कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनकी (Sonia Gandhi Health) ठीक नहीं थी और मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और जरूरी जांच की जा रही हैं।

 

read more Mau Bomb Threat: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली कराई गई ट्रेन, हर बोगी की हो रही चेकिंग

 

 

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याएं

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। वे पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी कारण वे समय-समय पर दिल्ली और अन्य शहरों के अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए जाती रही हैं।

 

मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें (Sonia Gandhi Health) एहतियातन सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

 

कांग्रेस की ओर से बयान का इंतजार

Sonia Gandhi Hospitalisedसोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की स्थिति नियंत्रण में है और डॉक्टर सभी जरूरी मेडिकल जांच कर रहे हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button