Beetroot Gooseberry Juice: चुकंदर के जूस में मिलाकर पी लें ये चीज, पूरी सर्दी नहीं सताएंगी ये 5 समस्याएं

Beetroot Gooseberry Juice दादी-नानी के जमाने से चुकंदर और आंवला, दोनों को ही सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर और आंवला का जूस बनाकर पिया है? आपको बता दें कि चुकंदर और आंवले के जूस में विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फॉस्फोरस, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। अगर आपने सर्दियों के मौसम में चुकंदर और आंवले का जूस पिया, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।
इम्यनिटी बूस्टर- सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। चुकंदर और आंवले का जूस इम्यूनिटी बूस्टर साबित हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए और पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकने के लिए भी चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन किया जा सकता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद– क्या आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो चुकंदर और आंवले के जूस को जरूर पिएं। ब्लड प्रेशर की समस्या पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पिया जा सकता है। कुल मिलाकर चुकंदर और आंवले का जूस, दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।
एनर्जी बूस्टर- सर्दियों के मौसम में चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर के एनर्जी लेवल्स बूस्ट हो सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए भी चुकंदर और आंवले के जूस को पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही समय पर और सही तरीके से औषधीय गुणों से भरपूर चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Cg News Raipur: कांगेर घाटी में मिली अनोखी “ग्रीन गुफा”
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



