Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक हफ्ते में इतना महंगा हुआ सोना, चांदी ₹3100 चढ़ी; जानें आज का रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक हफ्ते में इतना महंगा हुआ सोना, चांदी ₹3100 चढ़ी; जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today: देश में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के दाम में मजबूती बनी रही है। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 750 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 760 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। आज 4 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, मुंबई में यही सोना 1,35,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमक बरकरार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक कायम है। हाजिर सोना 4392.94 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

 

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,35,970 प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट ₹1,24,650 प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ ही मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,35,820 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट ₹1,24,500 प्रति 10 ग्राम रहा।

 

2025 में रिकॉर्ड तेजी, 2026 में भी उम्मीद बरकरार

साल 2025 में सोने की कीमतों में करीब 73.45 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो 2026 में भी सोने में मजबूती बनी रह सकती है, हालांकि शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं।

 

read more Bank Holiday: 5 जनवरी से 12 जनवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

 

एक हफ्ते में चांदी की ₹3100 की बढ़त

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 3100 रुपये प्रति किलो बढ़ा है। 4 जनवरी 2026 को घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

 

चांदी ने सालाना आधार पर सोने को पछाड़ा

Gold Silver Price Todayविशेषज्ञों के अनुसार, सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 164 प्रतिशत की मजबूती दिखाई है। चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर नए नियंत्रण लगाए जाने से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आगे भी कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है

 

बड़े शहरों में सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,24,650 1,35,970
मुंबई 1,24,500 1,35,820
अहमदाबाद 1,24,500 1,35,870
चेन्नई 1,24,500 1,35,820
कोलकाता 1,24,500 1,35,820
हैदराबाद 1,24,500 1,35,820
जयपुर 1,24,650 1,35,970
भोपाल 1,24,500 1,35,870
लखनऊ 1,24,650 1,35,970
चंडीगढ़ 1,24,650 1,35,970

 

Related Articles

Back to top button