रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: वार्ड नं. 14 के समस्याओं के संबंध मे पार्षद अनुपमा यादव ने मंत्री ओ. पी .चौधरी को दिया पत्र* रायगढ़ 3 जनवरी

Raigarh News:  नगर निगम वार्ड क्रमांक 14 के दौरे पर पहुंचे स्थानीय विधायक वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी को स्थानीय पार्षद अनुपमा यादव ने पत्र सौंपते हुए वार्ड क्रमांक 14 की समस्याओं से अवगत कराते हुए इस पर तत्काल कार्य कराने का आग्रह किया।

अनुपमा ने अपने पत्र के माध्यम से मांग माननीय मंत्री से मांग की कि वार्ड में स्थित रामलीला मैदान जिसकी जीर्णशीर्ण स्थिति बनी हुई है व वह मैदान खेलने लायक ही नहीं है उसके जीर्णोधर कर खेलने युक्त मैदान बनाया जाये ताकि खिलाड़ी उसका लाभ प्राप्त कर सकें। वहीं पार्षद अनुपमा यादव ने रावत पारा स्थित नाली निर्माण कराने का आग्रह भी पत्र के माध्यम से किया है चूंकि पूर्व नाली में पर्याप्त निकासी ना होने की वजह से घरों में पानी घुस जाता है जिसके कारण से रहवासी नागरिकों का परेशानियों का सामना करना पडता है। और ये बहुत बड़ी गंभीर व बीमारियों को न्योता देने वाली समस्या है जिसका निराकरण शीघ्रातिशीघ्र होना आवश्यक है।मंत्री महोदय ने उक्त समस्या को सुना व जल्द उक्त समस्या के निराकरण की बात की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button