देश

Jammu News: स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, थाईलैंड की महिला कर्मचारी गिरफ्तार..

Jammu News। पुलिस ने चन्नी हिम्मत इलाके में कई स्पा केंद्रों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। यह अभियान जम्मू पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद चलाया गया। स्पा केंद्रों छापेमारी के दौरान दो स्पा सेंटर से थाइलैंड की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है और सेंटर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने चन्नी हिम्मत इलाके में स्थित कई स्पा केंद्रों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान जम्मू पुलिस द्वारा नागरिक प्रशासन के सहयोग से एक सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई कुछ स्पा सेंटरों में की जा रही कथित ‘अवैध और अनैतिक गतिविधियों’ के बारे में बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

 

read more Chhatisgarh Latest News: मुख्यमंत्री साय शामिल हुए पेंशनर सम्मेलन में

 

Jammu Newsप्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान, स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। स्पा सेंटरों द्वारा रखे गए संबंधित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की गई और आगे की जांच के लिए संदिग्ध जगहों से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button