स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- 2 महीने बाद कोरोना के सबसे कम आंकड़े आये आज…देखें रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश का हाल

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर आज सबसे अच्छे आंकड़े आये हैं। करीब दो महीने के बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना के सबसे कम आंकड़े आये हैं। छत्तीसगढ़ में आज मौत और मरीज दोनों के आंकड़े बेहद कम है। प्रदेश में आज 1655 नये मरीज मिले हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। वहीं आज 4521 मरीज आज स्वस्थ्य हुए हैं।

सूरजपुर में आज सबसे ज्यादा 171 नये मरीज मिले हैं, जबकि रायगढ़ में 131, सरगुजा में 151, जांजगीर में 100, रायपुर में 61 मरीज मिले हैं। जांजगीर में आज सर्वाधिक 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि रायगढ़ में 6, रायपुर में 4, बलौदाबाजार में 3 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button