Churu Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल – RGH NEWS
देश

Churu Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

Churu Accident राजस्थान के चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 5:30 बजे कातर और तेहनदेसर के बीच एक कॉलेज के पास हुआ, जहां बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

गाड़ी में फंसे शवों को बमुश्किल निकाला

 

Read more Rashifal 2025: मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल

 

थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि बोलेरो सांडवा से लालगढ़ (चूरू) की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर नोखा (बीकानेर) से सांडवा की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

 

 

मरने वाले और घायल सभी एक ही परिवार से

 

हादसे में लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह (55), प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और दिलीप सिंह (25) निवासी श्यामसर (नागौर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मदन सिंह राजपूत, भैरों सिंह, नारायण सिंह और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सांडवा पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और वे किसी पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे।

 

ट्रेलर चालक मौके से फरार 

 

Churu Accidentहादसे के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया, जबकि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। मृतकों के शव सांडवा पीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में मदन सिंह ने अपनी पत्नी राजू कंवर और भाई प्रहलाद सिंह को खो दिया, जबकि स्वयं और उनका बेटा भैरों सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर सुजानगढ़ एएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया

Related Articles

Back to top button