छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Dhan Kharidi Limit: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

CG Dhan Kharidi Limit छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने संकल्प के अनुसार राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल के मान से धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपए दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। दूसरी ओर धान खरीदी की लिमिट कम होने से किसानों को धान बेचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब प्रशसान ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिमिट बढ़ा दी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

CG Dhan Kharidi Limit मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला प्रशासन ने जिले के धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने का आदेश जारी किया है। जहां जिले में पूर्व में प्रतिदिन 15102 क्विंटल धान खरीदी की सीमा निर्धारित थी। वहीं अब इसे बढ़ाकर 51800 क्विंटल प्रतिदिन कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले से किसानों की लगभग सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। बता दें कि सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए पहले ही टोकन की समस्या को खत्म कर दिया है।

 

read more “Amazon” ने इस देश को पूरी तरह कर दिया ब्लॉक, जान‍िये कंपनी ने ये फैसला क्‍यों ल‍िया और क्या है वजह

 

 

CG Dhan Kharidi Limitजिला खाद्य अधिकारी रवि कोमरा ने बताया कि, ”खरीदी लिमिट बढ़ने से उपार्जन कार्य में तेजी आएगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ किसानों का रकबा एग्रीस्टेक में कम प्रदर्शित हो रहा था, जिसे लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। आवश्यक संशोधन एवं भौतिक सत्यापन (पी.व्ही. ऐप) के माध्यम से सुधार के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है, जिसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button