Indian Stock Market Holiday: साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Indian Stock Market Holiday: साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट

Indian Stock Market Holiday शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स और ट्रडर्स के लिए साल 2026 थोड़ा ज्यादा फुर्सत वाला साबित होने वाला है। दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 15 दिन सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है, जो साल 2025 से ज्यादा है। शेयर बाजार की छुट्टियों की शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ होगी। इसके बाद मार्च का महीना निवेशकों के लिए काफी राहत भरा रहने वाला है। इस महीने में 3 मार्च को होली, 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर कामकाज बंद रहेगा। इसके बाद अप्रैल और मई के महीनों में भी गुड फ्राइडे, बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और महाराष्ट्र दिवस जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियों के कारण दोनों स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।

 

 

इसके अलावा, जून महीने में मुहर्रम और सितंबर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, अक्टूबर महीने में गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टियां रहेंगी, जबकि नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती के अवसर पर NSE और BSE पर कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगा।

 

 

15 की बजाय 16 दिन हो सकती है छुट्टी

बता दें कि निवेशकों के बीच चर्चा है कि इस बार छुट्टियां 15 दिन के बजाय कुल 16 दिन हो सकती है। दरअसल, गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव होने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले, साल 2017 में जब BMC के चुनाव हुए थे, तब छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया

 

read more Raigarh News: प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

 

 

इन दो दिन पर निवेशकों का रहेगा फोकस

Indian Stock Market Holidayसाल 2026 में दो प्रमुख घटनाओं पर निवेशकों का फोकस रहेगा। पहला यूनियन बजट और दूसरा मुहूर्त ट्रेडिंग। आमतौर पर 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाता है, लेकिन 2026 में 1 फरवरी को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में निवेशक सरकार की तरफ से विशेष बजट ट्रेडिंग सत्र के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। हाालंकि, अगर सरकार एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 31 जनवरी को पेश करने का निर्णय लेती है, तो बाजार सामान्य रूप से कार्य केरगा।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्रमांक तारीख दिन अवकाश
1 26 जनवरी सोमवार गणतंत्र दिवस
2 03 मार्च मंगलवार होली
3 26 मार्च गुरुवार श्री राम नवमी
4 31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती
5 03 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
6 14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
7 01 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
8 28 मई गुरुवार बकरी ईद
9 26 जून शुक्रवार मुहर्रम
10 14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
11 02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
12 20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
13 10 नवंबर मंगलवार दिवाली – बलिप्रतिपदा
14 24 नवंबर मंगलवार श्री गुरु नानक देव जयंती
15 25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

Related Articles

Back to top button