India Bangladesh Relations: भारत की कार्रवाई के बाद बांग्लादेश ने सस्पेंड की वीजा सेवाएं, दिल्ली से ढाका तक मचा हड़कंप – RGH NEWS
अन्य खबर

India Bangladesh Relations: भारत की कार्रवाई के बाद बांग्लादेश ने सस्पेंड की वीजा सेवाएं, दिल्ली से ढाका तक मचा हड़कंप

India Bangladesh Relations बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। नोटिस में लिखा है, “कुछ ज़रूरी कारणों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।”

 

हिंसा की आग में सुलग रहा बांग्लादेश
बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हंगामा जारी है। पूरा देश हिंसा की आग में सुलग रहा है। बांग्लादेश पुलिस ने हादी के हत्यारों को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उनके पास मुख्य संदिग्ध के ठिकाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हादी के हत्यारे फैसल करीम मसूद का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद जमात-ए-इस्लामी के कट्टरपंथी एक्टिव मोड में हैं। वह हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। बांग्लादेश के पश्चिमी जिले झेनाइदह में गोविंदा बिस्वास नाम के शख्स के हाथ में कलावा देखकर कट्टरपंथियों ने उसे निशाना बनाया।
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को जिंदा जलाने के विरोध में हिंदू लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर में हिंदू समुदाय के लोग जुटे और इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। इन लोगों की मांग है कि बांग्लादेश सरकार दीपू के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त सजा दे और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
इसके अलावा खबर ये भी है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button