Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में SDOP पर जानलेवा हमला; युवक-युवती ने पीछा कर चाकू से किए कई वार, दोनों गिरफ्तार

Chhattisgarh top news। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर आज एक महिला और उसके परिचित युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। डीएसपी के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर चोटें आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब घटी जब डीएसपी तोमेश यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इस घटना में नई जानकारी सामने आई है।
डीएसपी पर हमला करने वाली महिला दुर्ग के एक डॉक्टर की पत्नी है। उन्होंने पिछले साल थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद डीएसपी को दोषमुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में डीएसपी सुकमा जिले में पदस्थ हैं और आज जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में डॉक्टर की पत्नी और एसके परिचित युवक ने चाकू से डीएसपी तोमेश वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएसपी पर हमले की जांच चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आरोपी महिला और युवक के बीच क्या संबंध है, इसकी भी जांच चल रही है।
read more Bank Open Or Close: कल शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जानिए यहां पूरी डिटेल
2024 में महिला ने दुर्ग थाने में की थी दुष्कर्म की शिकायत
डीएसपी के खिलाफ 2024 में दुर्ग के मोहन नगर थाने में डॉक्टर की पत्नी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के नाम पर डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ दुर्ग आया था। इस दौरान वो अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर में रुका था। इस बीच महिला को देखकर आरोपी डीएसपी की नीयत बिगड़ गई।
Chhattisgarh top newsशिकायत के अनुसार अगस्त 2024 में डीएसपी उसके घर आया और पति व उसके बच्चे को पूछने लगा। पति किसी काम से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। फिर महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पति बदनामी के डर से कुछ दिनों तक चुप रहे। घटना के बाद महिला डरी-सहमी रहने लगी थी। पत्नी की हालत देख किसी तरह पति ने हिम्मत जुटाई और मामले की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के बाद सितंबर 2025 में डीएसपी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।



