Gold Price Today 17 Dec: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी गिरावट, खरीदने से पहले जान लीजिए आज का भाव – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Price Today 17 Dec: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी गिरावट, खरीदने से पहले जान लीजिए आज का भाव

Gold Price Today 17 Dec: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार सुबह राहत देने वाली खबर सामने आई है। 17 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। आइये जानते हैं आज के क्या है ताजा भाव क्या है।

आज देश के बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 122840 134000
मुंबई 122690 133850
अहमदाबाद 122740 133900
चेन्नई 122690 133850
कोलकाता 122690 133850
हैदराबाद 122690 133850
जयपुर 122840 134000
भोपाल 122740 133900
लखनऊ 122840 134000
चंडीगढ़ 122840 134000

दिल्ली में कितना हुआ सस्ता सोना?

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना गिरकर ₹1,34,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना ₹1,22,840 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड ₹1,33,850 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,22,690 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया है।  इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट ₹1,33,850 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,22,690 प्रति 10 ग्राम रही।

ग्लोबल मार्केट में क्या है सोने का भाव

tradingeconomics के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें बुधवार को 4,320 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गईं। इसके साथ ही यह अक्टूबर में दर्ज किए गए अपने अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गईं। निवेशकों को उम्मीद है कि अगले साल अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ओर से मौद्रिक नीति में और ढील दी जा सकती है। अमेरिका के श्रम बाजार में सुस्ती के और संकेत मिले हैं। नवंबर में बेरोज़गारी दर अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 4.6% हो गई, जो वर्ष 2021 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, वेतन वृद्धि की रफ्तार भी धीमी होकर पिछले दो वर्षों से अधिक समय की सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच गई है।

चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today 17 Decसोने के साथ-साथ आज चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव ₹1,99,000 प्रति किलो रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में $63.02 प्रति औंस रहा। जानकार बताते हैं कि सोना-चांदी की कीमतें घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से भी प्रभावित होती हैं।

 

Related Articles

Back to top button