छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया दोबारा गिरफ्तार..

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की करीबी मानी जाने वाली सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। कोल लेवी घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत मिली थी जिसके बाद वह जेल से बाहर आईं थी। ईडी की टीम ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया है।

 

 

सौम्या चौरसिया को बुधवार को ईडी कोर्ट में पेश करेगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रायपुर की विशेष कोर्ट में सुबह 11 बजे सौम्या चौरसिया को पेश किया जाएगा। सौम्या चौरसिया कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में पॉवरफुल अधिकारी मानीं जाती थीं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही हैं।

 

read more IPL 2026 CSK Full Squad: IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड तैयार, प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी

 

ईडी ने दिया था समन

Chhattisgarh current newsसौम्या चौरसिया से पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया था। मंगलवार सुबह उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर के ईडी ऑफिस बुलाया गया था। उनसे शराब घोटाले में लंबी पूछताछ हुई है। पूछताछ के बाद टीम ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। सौम्या चौरसिया इससे पहले कोल लेवी घोटाले में भी जेल जा चुकी हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button