Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरिया जिले के 110 यात्रियों का मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरिया जिले के 110 यात्रियों का मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना

Chhatisgarh News:   कोरिया 15 दिसम्बर 2025

शासन के निर्देशानुसार व कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना के अंतर्गत मथुरा-वृंदावन श्री कृष्ण जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के लिए शनिवार को जिले के श्रद्धालुओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर रवाना किया गया।

जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों से 110 यात्रियों को शनिवार,  बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। यात्रा 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधा हेतु 04 अनुरक्षक एवं 02 डॉक्टर की टीम साथ है। इस आयोजन से यात्रियों में उत्साह का संचार हुआ तथा राज्य सरकार की तीर्थ दर्शन योजनाओं की सराहना की गई। मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना में बुजुर्ग, दिव्यांग, परित्यकता व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के तहत इन तीर्थ स्थल पर ले जाने का कार्य कर रही है।

यात्रियों उत्साह बढ़ाने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी तथा तीर्थ यात्रा में जा रहे, उनके परिजन बड़ी संख्या में स्टेशन में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button