देश

Bondi Beach Shooting: बड़ा आतंकी हमला; फेस्टिवल के दौरान अंधाधुन फायरिंग 10 से ज्यादा लोगों की मौत..

Bondi Beach Shooting ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई फायरिंग का सबसे ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें एक निहत्थे व्यक्ति ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। हालांकि इसके बाद भी घायल हमलावर भागता रहा। हमलावर को पकड़ने वाला शख्स अब सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं। एक हमलावर भी मौके पर मारा गया है, जबकि दूसरा घायल है।

 

 

इसके बाद हमलावर घायल हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह भागता है। इस दौरान राइफल में संभवतः गोलियां खत्म हो जाती हैं। इसके बाद हमलावर को पकड़ने वाला व्यक्ति हथियार को पेड़ की आड़ में रख देता है। बाद में हमलावर को कुछ अन्य लोग पत्थर मारकर भगाते देखे जा रहे हैं।

 

read more Bilaspur GST Raid: GST की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर में तीन बड़े कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों छापेमारी, 27.61 करोड़ रुपये सरेंडर

 

 

 

हमलावर को ऐसे किया काबू

Bondi Beach Shootingवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर एक पेड़ की आड़ लेकर हथियार से लोगों पर गोलियां बरसा रहा है। इसी दौरान उसके पीछे साइड से एक निहत्था आदमी हमलावर को पकड़ने की हिम्मत जुटाता है। वह धीरे-धीरे हमलावर को आभास कराए बगैर उसकी ओर दौड़ता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। फिर उसका हथियार छीन कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है।

Related Articles

Back to top button