बिजनेस

Special Train List: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 14 दिसंबर शुरू होंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Special Train List यात्रियों की सुविधा के लिए 14 दिसंबर 2025 गाड़ी संख्या 08401को भुवनेश्वर से एलटीटी के लिए 23:00 बजे छूटेगी यह गाड़ी संबलपुर, टिटलागढ़ कांटाबाजी , महासमुंद होते हुए अगले दिन रायपुर स्टेशन पर 12:55 बजे, दुर्ग 14.00 बजे, नागपुर 18:20 बजे होते हुए अगले दिन 8:00 बजे एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) पहुंचेगी।

 

वापसी में यह गाड़ी संख्या 08402 एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से संबलपुर के लिए दिनांक 16 दिसंबर 2025 को 11:00 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी भुसावल,नागपुर गोंदिया होते हुए दुर्ग स्टेशन पर 06:00 बजे रायपुर स्टेशन पर 07:00 बजे, महासमुंद,कांटाबाजी के रास्ते होते हुए संबलपुर अगले दिन 15:30बजे पहुंचेगी।

 

दुर्ग-रायपुर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत 

Special Train List: इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव भुवनेश्वर, कटक, डेकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड बालांगीर, कांटाभाजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, बडनेरा, अकोला, भुसावल नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर दिया गया है। यात्रीगण विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम एनटीईएस ऐप पर ले सकते हैं।

 

Read more Chhatisgarh Latest News: कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

इसकी समय सारणी निम्न अनुसार है

Related Articles

Back to top button