छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: आज छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी….तेज हवाएं और आकाशीय बिजली भी गिरेगी….मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी….*

RGHNEWS झारखंड-उड़ीसा में तबाही मचा रहा चक्रवात “यास” आज से छत्तीसगढ़ में भी हंगामा मचा सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में चक्रवात की वजह से झारखंड और उड़ीसा की सीमा से सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बदल गया है और वहां रूक-रूक बारिश भी हो रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर के अलावे बिलासपुर से रायगढ़ और जांजगीर और रायपुर संभाग के महासमुंद में बारिश होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button