Health News: पपीता खाने के कई बड़े फायदे,जानें सर्दियों में इसका सेवन करना सही है या नहीं?

Health News
पपीता एक ऐसा फल है जो सालभर बाजार में उपलब्ध रहता है, लेकिन सर्दियों में इसकी बिक्री अधिक होती है। इसे सेहत का खजाना माना जाता है, इसीलिए लोग इसे अन्य फलों की तुलना में ज्यादा खाना पसंद करते हैं। फिर भी, कई लोगों के मन में इस बात की शंका रहती है कि उन्हें सर्दियों में पपीता खाना चाहिए या नहीं। इसके साथ ही, यह सवाल भी उठता है कि पपीता की तासीर गर्म होती है या ठंडी। यदि आपके मन में भी यही प्रश्न हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको बताएंगे कि पपीता की तासीर किस प्रकार की होती है और सर्दियों में इसे खाने के फायदे क्या हैं।

पपीता की तासीर ठंडी होती है या गरम?
आयुर्वेद के अनुसार, पपीते की तासीर गर्म होती है। यह स्वभाव से गर्म होने के कारण शरीर में गर्मी पैदा करता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जो पाचन क्रिया, लिवर और आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह वात और कफ दोषों को शांत करने में सहायक होता है। पपीता विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम का खतरा भी कम रहता है।

सर्दियों में पपीते का सेवन करना चाहिए या नहीं?
सर्दियों में पपीते का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पपीते को सर्दियों के लिए एक अच्छा फल माना जाता है क्योंकि इसकी गर्म तासीर ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गरमाहट देने में मदद करती है।
Read More: EV Policy 2.0: EV पॉलिसी 2.0 में आधी हो सकती है गाड़ियों की कीमतें! नए साल में हो सकता है लागू
सर्दियों में पपीता खाने के क्या -क्या लाभदायक फायदे है…!!

पाचन में सुधार
सर्दियों में पाचन अक्सर धीमा हो जाता है, और पपीते में मौजूद एंजाइम और गर्म तासीर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और कब्ज से राहत दिलाती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
डिटॉक्सिफिकेशन
यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता होता है।
त्वचा और आंखें के लिए
यह विटामिन-ए से भरपूर होता है, जो सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ और आंखों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।



