छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News Today: छत्तीसगढ़ में STF-CRPF ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन, आधे दर्जन से अधिक नक्सली ढेर. ड्यूटी के दौरान 2 जवान भी शहीद

Chhatisgarh News Today

DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF CRPF और CoBRA टीमों के संयुक्त ऑपरेशन में, बीजापुर-दंतेवाड़ा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर वेस्ट बस्तर डिवीजन क्षेत्र में 7 नक्सलियों को मार गिराया गया। इस दौरान 2 जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल हुआ है। इस बारे में जानकारी IG बस्तर पी सुंदरराज ने साझा की।

CG Naxalite News
CG Naxalite News

Read More: Chhatisgarh Latest News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार

कुल 12 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, साथ ही कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। घटना के दौरान 3 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 2 अन्य जवान घायल हैं, जिनका इलाज जारी है

IG बस्तर रेंज, पी सुंदरराज ने नक्सल एनकाउंटर के संबंध में कहा, “बस्तर में एंटी-नक्सल ऑपरेशन सक्रियता से चलाए जा रहे हैं। 3 दिसंबर को, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सूचनाओं के आधार पर, DRG बीजापुर, STF CoBRA और CRPF ने एक ऑपरेशन की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच तीव्र मुठभेड़ हुई। शाम करीब 5 से 5:30 बजे, 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही, SLR, INSAS राइफल, .303 हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। इस अभियान के दौरान, हमें बीजापुर DRG के तीन साहसी जवानों की शहादत का दुख हुआ। दो अन्य जवान घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और वे अब सुरक्षित हैं।”

Read More: IND vs SA: आज रायपुर में खेल जाएगा भारत साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वन डे मैच, जानिए कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया

“दक्षिण-पश्चिम बीजापुर और दंतेवाड़ा क्षेत्र में DRF और CoBRA के जवानों ने आज सुबह एक अभियान शुरू किया था, जिसमें सात नक्सली मारे गए हैं, जबकि हमारे दो जवान भी शहीद हो गए हैं। मैं हमारे सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं। सरकार की ओर से हम एक बार फिर यह आश्वासन देते हैं कि इस सशस्त्र नक्सलवाद को निर्धारित समय में समाप्त किया जाएगा।“

ख़बर शेयर करें:

Back to top button