देश

Shalini Yadav Flat Sex Racket: भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 लड़कियों के साथ 4 लड़के गिरफ्तार..

Shalini Yadav Flat Sex Racket: वाराणसी में बीजेपी नेता शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सोमवार रात पुलिस ने रेड मारकर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को अरेस्ट किया है। फ्लैट शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने इसे किराये पर दिया था। फ्लैट में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

 

सिगरा के वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। बताया जा रहा है कि फ्लैट नंबर-112 पर आसपास के जिलों से लड़कियां आती थीं। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान, मोबाइल और रजिस्टर बरामद किए हैं। जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सिगरा के अलावा महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर्स पर छापा मारा।

 

ACP ईशांत सोनी ने बताया कि फ्लैट पर आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। हमने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद दूसरे सिपाही को कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग में भेजा।

 

अश्विनी त्रिपाठी चला रहा था स्टूडियो

जानकारी के मुताबिक अश्विनी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति स्टूडियो चला रहा था। वो भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर गलत काम कराता था।

 

महिलाएं बोलीं-मजबूरी में कर रही थीं ये काम

रेड के दौरान फ्लैट से पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे आर्थिक तंगी की वजह से गलत काम करने को मजबूर थीं। अश्विनी त्रिपाठी ग्राहकों से उनको मिलवाता था। पुलिस को मौके से 3500 रुपए और एक मोबाइल मिला है। पुलिस को स्टूडियो से DVR, पे-ऐप स्कैनर, क्लास नोट की 3 कॉपियां भी मिलीं।

 

बीजेपी में शामिल शालिनी यादव

Shalini Yadav Flat Sex Racket24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने बीजेपी जॉइन कर ली। शालिनी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी बीजेपी जॉइन की थी। अभी शालिनी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। वे पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

Related Articles

Back to top button