CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात दितवाह का असर, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात दितवाह का असर, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

CG Weather Update Today रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक फिर एक बार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं देश के कई हिस्सों में साइक्लोन दितवाह का असर भी दिख रहा है। इसके प्रभाव से अगले 2 दिनों तक प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

 

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरिया और कोरबा जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तापमान में कमी आने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी।

 

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया कि, फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते दिनों को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

 

Read more Rashifal For Today : महीने का पहला दिन इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल!

 

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘दितवाह’ का कैसा होगा प्रभाव

CG Weather Update Today 28 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इस सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button