छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी… चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

Chhattisgarh News चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समय-सीमा को 7 दिन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

आयोग ने पहले की समय सारणी को निरस्त करते हुए नया कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही, घर-घर सत्यापन, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, प्रारंभिक सूची का निर्माण, और क्लेम-ऑब्जेक्शन जैसे सभी चरण अब संशोधित तारीखों के अनुसार पूरे किए जाएंगे। जैसे सभी चरण अब संशोधित तिथियों के अनुसार पूरे होंगे

 

Read more Raigarh News: कोतरारोड़ पुलिस ने ऑटो चालकों के बीच चलाया साइबर और यातायात जागरूकता अभियान

 

 

Chhattisgarh Newsआपको बता दे, कि पहले SIR की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तय थी, लेकिन केवल चार दिन ही शेष थे। कई जिलों से फील्ड स्टाफ और BLO द्वारा समय की कमी की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने यह बड़ा निर्णय लिया। अब अंतिम तिथि 11 दिसंबर कर दी गई है।

अब पढ़े SIR का नया शेड्यूल

  • एन्यूमरेशन पीरियड (घर-घर सत्यापन): 11 दिसंबर 2025 तक
  • मतदान केंद्रों का पुनर्गठन: 11 दिसंबर 2025 तक
  • ड्राफ्ट रोल तैयारी: 12 से 15 दिसंबर 2025
  • ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025
  • क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026
  • नोटिस, सुनवाई और सत्यापन: 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक

Related Articles

Back to top button