Aadhaar New Rules: Aadhaar नियमों में बड़ा बदलाव; अब नाम, पता, जन्मतिथि बदलने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ ये डॉक्यूमेंट…

Aadhaar New Rules भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार नामांकन और आधार में सुधार के नियमों में बदलाव किए हैं। ये बदलाव आधार (Enrolment and Update) Third Amendment Regulations, 2025 के तहत किए गए हैं।
नए नियमों में उस डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को अपडेट किया गया है, जिनका इस्तेमाल पहचान, पते, रिश्ते या जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है। ये नई लिस्ट्स बच्चों, बड़ों और वरिष्ठ नागरिकों सभी आयु समूहों के लिए लागू होंगी।
यह भी पढ़ें | Hong Kong Apartment Fire: यहां 35 मंजिल वाली 8 इमारतों में आग लगने से 44 लोगों की दर्दनाक मौत, 257 लापता..
UIDAI नाम सुधारने के लिए कई तरह के पहचान पत्र मान्य करता है। पासपोर्ट सबसे भरोसेमंद दस्तावेज माना जाता है क्योंकि इसमें आपकी फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता एक साथ दर्ज होते हैं। इसके अलावा PAN कार्ड, वोटर ID (EPIC), ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र और विवाह प्रमाण पत्र भी नाम अपडेट करने के लिए स्वीकार किए जाते हैं।
आधार में पता बदलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
पता सुधार के लिए दस्तावेजों की सूची काफी लंबी है। पासपोर्ट, बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट (अपडेटेड), बिजली-पानी-गैस के बिल (तीन महीने के भीतर जारी), ये सभी दस्तावेज मान्य हैं
आधार में जन्मतिथि कैसे अपडेट करें?
जन्मतिथि बदलने के लिए आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, या 10वीं-12वीं की मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं।
फिजिकल PAN कार्ड भी DOB प्रमाण के रूप में चल जाता है, लेकिन ई-पैन स्वीकार नहीं होता।
अगर किसी सरकारी ID में आपकी जन्मतिथि साफ लिखी है, तो उसे भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आधार अपडेट की नई सुविधा
UIDAI के नए नियमों के अनुसार अब एक ही दस्तावेज जिसमें फोटो, नाम और पता तीनों हों, आधार अपडेट के लिए पर्याप्त माना जाएगा।
पहले अलग-अलग प्रमाण देना जरूरी होता था, लेकिन अब एक ही कागज़ से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
नाम बदलना, पता सुधारना, जन्मतिथि अपडेट करना या रिश्तेदारी जोड़ना—सभी काम सही दस्तावेज देकर सरल तरीके से हो सकते हैं।
किन बातों का ध्यान रखें?
UIDAI के अनुसार अपडेट के लिए दिए जाने वाले सभी दस्तावेज मूल और साफ-सुथरे होने चाहिए।
किसी भी तरह की कटिंग, ओवरराइटिंग या बदलाव मिलने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
आधार में कुछ जानकारियां सीमित बार ही बदली जाती हैं नाम दो बार, जबकि जन्मतिथि और जेंडर सिर्फ एक बार बदलने की अनुमति है।
आधार अपडेट कैसे करें?
Aadhaar New Rulesजिन विवरणों को बदलना है, उनसे जुड़ा सही दस्तावेज तैयार रखें।
नजदीकी Aadhaar Enrollment/Update सेंटर जाएं या myAadhaar पोर्टल से ऑनलाइन प्रक्रिया देखें।
अपडेट के बाद अपनी जानकारी दोबारा जांच लें ताकि रिकॉर्ड सही हो।
सुधार पूरा होने पर नया आधार तय समय में आपके पते पर भेज दिया जाएगा



