छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ अगले तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब बदलेगा मौसम मिजाज

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय महसूस होने वाली कड़ाके की ठंड में हल्की राहत मिल सकती है, हालांकि मौसम का रूख फिलहाल शुष्क ही रहेगा।

 

 

प्रदेश भर में सूखा मौसम, अंबिकापुर में सबसे ठंडी सुबह

रविवार (cg weather today) को प्रदेश (CG weather update) के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। बारिश के कोई संकेत नहीं मिले। दिन का उच्चतम तापमान 32.3°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जो राज्य में लगातार सबसे ठंडी जगह बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल न तो कोई वर्षा तंत्र सक्रिय है और न ही कोई नया सिनॉप्टिक सिस्टम बन रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें यहां आज तेल के भाव!

 

अगले 48 घंटों के बाद भी बारिश के आसार नहीं

Chhattisgarh Weather Updateविभाग के अनुसार, आगामी (CG Weather Forecast) दो दिनों तक और उसके बाद भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। नमी कम होने और हवा के स्थिर रुख के कारण रात का तापमान धीरे-धीरे ऊपर बढ़ेगा। हालांकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button