Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 लोगों के ठिकानों पर रेड, संस्थापक गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 लोगों के ठिकानों पर रेड, संस्थापक गिरफ्तार

Delhi Blast दिल्ली धमाका मामले में आतंक की नर्सरी साबित हुई अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 लोगों को दिल्ली में ED ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से ED ने 48 लाख से ज्यादा नकद और कई इलेक्ट्रॉनिक समान जब्त किया है. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ़्तारी मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हुई है. बता दें ब्लास्ट के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 2 FIR दर्ज की थी. आज दिन में ED के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की थी. उनके आवास पर छापेमारी चल रही है. ED को जवाद से जुड़ी फर्मों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले हैं.

 

 

 

यह गिरफ्तारी लाल किले पर हुए धमाके में शामिल आतंकवादियों और आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे के इस्तेमाल की जांच का हिस्सा है. प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान जावेद अहमद सिद्दीकी से जुड़ी फर्मों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं के स्पष्ट सबूत मिले हैं. ED अब इन पैसों के लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही है. ED इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या इस बेहिसाब या काले धन को ही मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए वैध बनाने का प्रयास किया गया था.

 

Read more Chhatisgarh Latest News: राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी

 

 

Delhi Blastजांच का एक बड़ा हिस्सा यह पता लगाना है कि क्या यह मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा सीधे तौर पर लाल किले पर हुए धमाके में शामिल आतंकियों के लिए इस्तेमाल किया गया था. ED इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या जवाद सिद्दीकी के वित्तीय नेटवर्क ने आतंकी गतिविधियों को फंड करने में मदद की थी. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी मंगलवार सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है. यह कार्रवाई ट्रस्टियों, उनसे जुड़े लोगों और संबंधित संस्थाओं पर की जा रही है. दिल्ली सहित कुल 25 ठिकानों पर तलाशी चल रही है.

Related Articles

Back to top button