बिजनेस

Gold Rate Today 15 November: सोना ₹3,570 सस्ता, चांदी की कीमतों में बढ़ी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 15 November: पिछले हफ्ते सोने के दामों ने भारतीय बाजार में रोलरकोस्टर सफर किया। 24 कैरेट सोने की कीमत नवंबर के उच्चतम स्तर पर पहुंची, लेकिन केवल दो दिनों में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी ने महीने की शुरुआत कमजोर की थी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए फिर से बढ़त दिखा रही है।

 

अमेरिका में सरकारी शटडाउन का समाधान हो चुका है। अब बाज़ार की निगाहें पेंडिंग आर्थिक डेटा, व्यापार टैरिफ अपडेट और अन्य वैश्विक संकेतों पर टिकी हैं। ऐसे में 17 से 21 नवंबर के बीच सोने की कीमतें किस दिशा में जाएंगी, यह सभी निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए अहम सवाल है।

 

सोने का हाल (Gold Rate in India)

शहर24 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
मुंबई₹1,25,080₹1,14,650
जयपुर₹1,25,230₹1,14,800
लखनऊ₹1,25,230₹1,14,800
दिल्ली₹1,25,230₹1,14,800
कोलकाता₹1,25,080₹1,14,650

शनिवार, 15 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹196 प्रति ग्राम टूटकर ₹12,508 पर आ गया। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹180 की गिरावट के बाद प्रति ग्राम ₹12,508 पर दर्ज किया गया। 18 कैरेट सोना भी ₹147 गिरा और ₹9,381 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ।

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि 13 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹12,865 प्रति ग्राम के साथ नवंबर की अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद सिर्फ दो दिन में इसमें करीब ₹3,570 प्रति ग्राम की गिरावट आ गई।

 

ज़्यादा जानें

शिक्षा संबंधित सामग्री

स्थानीय पर्यटन गाइडबुक

आध्यात्मिक रिट्रीट

टॉप वीडियो समाचार

स्थानीय समाचार कवरेज

सरकारी नौकरी तैयारी गाइड

वित्तीय नियोजन सेवा

उत्तर प्रदेश समाचार

मध्य प्रदेश समाचार

चुनावी विश्लेषण सेवा

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh latest news: हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! मुंबई-रायपुर के बीच इंडिगो की चौथी उड़ान इस दिन से होगी शुरू

चांदी का हाल (Silver Rate in India)

Gold Rate Today 15 Novemberचांदी के दाम भी शनिवार, 15 नवंबर को गिरावट के साथ ₹169 प्रति ग्राम और ₹1,69,000 प्रति किलो पर आ गए। हालांकि नवंबर की शुरुआत में सुस्त रहने के बाद चांदी ने लगातार बढ़त दिखानी शुरू की थी। उद्योग की मांग बढ़ने और सप्लाई में दबाव के चलते विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में लंबी अवधि के लिए निवेश की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button