Delhi Blast Connection: दिल्ली ब्लास्ट मामले में दो और लोग हिरासत में: UP के 200 डॉक्टर रडार पर, पाकिस्तान भी शामिल

Delhi Blast Connection दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल और लेडी डॉ. शाहीन की मोबाइल की कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रांसफर पेमेंट्स से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
पता चला है कि आतंकियों ने अपने मकसद में कामयाब होने के लिए मदद के नाम पर कई लोगों के रुपए बांटे। उनकी पूरी साजिश का केंद्र फरीदाबाद का धौज व फतेहपुर तगा गांव और नूंह जिला रहा।
इस व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल ने करीब 200 लोगों को किसी न किसी तरह से अपने संपर्क में रखा था। इनमें से करीब 60 लोग नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि 40 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। इनमें से कई फोन एन्क्रिप्टेड ऐप्स के सस्पेक्टेड ग्रुप्स से जुड़े मिले हैं। इनके बारे में चेन बनाकर जांच की जा रही है।
धौज गांव में 76 एकड़ में फैली अल-फलाह यूनिवर्सिटी इस साजिश का मुख्य हब बनाई गई। इसके पास धौज में 360 किग्रा और फतेहपुर तगा में 2553 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट, NPK फर्टिलाइजर, राइफल्स, पिस्टल और IED कंपोनेंट्स स्टॉक किए गए।
यूनिवर्सिटी हॉस्टल के बिल्डिंग नंबर 17, रूम नंबर 13 और 32 को गुप्त मीटिंग पॉइंट बनाया गया। यहां से बरामद डायरी में 25-30 नाम, कोडेड एंट्रीज और 8-12 नवंबर की प्लानिंग नोट्स मिले हैं।
फरीदाबाद में फतेहपुर तगा गांव में मौलवी का घर। यहां से पुलिस को 2563 किलो विस्फोटक मिला था।
ऐसे समझिए डॉ. मुजम्मिल का आर्थिक जाल…
लोगों की मदद की: जांच में पाया गया कि डॉ. मुजम्मिल ने काफी संख्या में लोगों को आर्थिक मदद करके फंसाया, जिनमें से 20 से ज्यादा हिरासत में हैं। मौलवी की जमीन में बनाए गए मदरसे में सबमर्सिबल लगाने के लिए 35 हजार रुपए दिए गए।
बीमार पिता का इलाज कराया: एक गरीब कश्मीरी स्टूडेंट के पिता जब बीमार हुए तो उसके परिवार को 50 हजार रुपए भेजे। इस स्टूडेंट से बाद में IED असेंबल करने में मदद ली।
भाई की शादी में रुपए दिए: एक MBBS स्टूडेंट के भाई की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए, बदले में उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। परिवार से बातचीत के रिकॉर्ड्स में मुजम्मिल कहते सुनाई देते कि भाई, अल्लाह की राह में मदद करो, सब ठीक हो जाएगा। यह रिकॉर्डिंग जब्त मोबाइल से मिली।
Delhi Blast Connectionमजदूर को 5 हजार दिए: धौज के एक व्यक्ति को 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। शुक्रवार रात को पुलिस उसे उठा कर ले गई। शनिवार को उनके परिजनों ने बताया कि डॉक्टर से उनका कोई रिश्ता नहीं है, ऐसे में उसने पैसे क्यों दिए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।



