Free LPG Cylinder Subsidy Scheme: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम – RGH NEWS
बिजनेस

Free LPG Cylinder Subsidy Scheme: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

Free LPG Cylinder Subsidy Scheme आजमगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सब्सिडी ले रहे 41 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर केवाईसी न कराने के कारण सब्सिडी रुकने का संकट है। जिले में 1 लाख 77 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें से इन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। दिसंबर से इनके खाते में सब्सिडी नहीं जाएगी। जिला आपूर्ति विभाग शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चला रहा है।

 

41 हजार उपभोक्ताओं की सब्सिडी खतरे में

केवाईसी न कराने पर सब्सिडी बंद

 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस पर मिल रही सब्सिडी का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं पर केवाईसी नहीं कराने के कारण सब्सिडी नहीं मिलने का संकट गहराने लगा है। जिले में एक लाख 77 हजार उपभोक्ता उज्जवला योजना का लाभ ले रहे है।

 

इसमें अभी तक 41 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी नहीं कराने वाले 41 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के खाते में दिसबंर माह से सब्सिडी नहीं जाएगी।

 

केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को आठवें और नवें गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नही मिलेगी। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी केवाईसी कराना अनिवार्य है। उज्जवला लाभार्थियों को नौ बार गैस रिफिल कराने पर तीन सौ रूपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपभोक्ता के खाते में भेजी जाती है।

 

Read more Raigarh News: किसानों का सम्मान और 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्यः कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

 

शिविर लगाकर किया जाएगा जागरूक :/B शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को केवाईसी कराने के लिए शिविर लगाकर जागरूक किया जाएगा। गैस एजेंसी मालिको को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाने का निर्देश जिला आपूर्ति विभाग द्वारा दिया गया है।

 

Free LPG Cylinder Subsidy Schemeउज्जवला याेजना के साथ ही अन्य उपभोक्ता भी दिसंबर माह तक आवश्यक रूप से सब्सिडी का लाभ लेने के लिए केवाईसी करा लें। केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खाते में दिसंबर माह से सब्सिडी नहीं जाएगी। गैंस एजेंसी संचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि वह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएं।

Related Articles

Back to top button