देश

Bihar result: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और चिराग पासवान तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

Bihar result बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी कि 14 नवंबर को आने हैं। वैसे तो इस बार बिहार में हर एक सीट पर कांटे का मुकाबला है, लेकिन अलीनगर विधानसभी सीट सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है। अलीनगर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है और यह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच है, बल्कि इसमें लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। जहां बीजेपी से इस सीट पर फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर दांव लगाया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) ने एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवी चेहरे बिनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है।

 

: 10 राउंड के बाद भी मैथिली आगे

अलीनगर में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और यहां से अभी भी मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि बिनोद मिश्रा ने वापसी की कोशिश जरूर की है, लेकिन मैथिली के पास अभी भी 6 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त है। वहीं उन्हें 34000 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

ज्योति सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, जब पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए थे, तब उम्मीद थी कि वो इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। लेकिन विवादों के चलते ऐसा नहीं हो सका। हां, मगर उनकी पत्नी ज्योति सिंह जरूर चुनावी मैदान में उतरी हैं। ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलयी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने बीजेपी और राजद दोनों ही चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, ज्योति सिंह काफी पीछे हैं और तीसरे नंबर पर बनी हैं।

खेसारी लाल यादव

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी ने शुरुआत से बढ़त बनाई हुई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह फिलहाल मुक़ाबले में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

आज चुनावी नतीजों में साफ हो रहा है कि क्यों चिराग इस चुनाव के लिए अहम थे। कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही चिराग की पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जाहिर है कि इस बार के चुनाव में चिराग का स्ट्राइक रेट कमाल का है। बिहार चुनाव में चिराग वाकई विनर की तरह उभर रहे हैं।

 

यहां यह भी देखना होगा कि चिराग पासवान पर एनडीए और खासकर बीजेपी नेतृत्व का यह भरोसा खास है। पिछली विधानसभा में उनकी पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं था लेकिन एनडीए कोटे से उन्हें 29 सीटें दी गईं। चिराग ने अपने प्रदर्शन से उस भरोसे को कायम रखा है, उस दांव को सफल साबित कर दिया है।

 

 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ी है, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिलीं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिलीं थी।

 

गौरतलब है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 115, बीजेपी ने 110 और मांझी की हम ने सात सीट पर चुनाव लड़ा था। उस समय चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने गठबंधन से अलग होकर 135 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उन्हें केवल एक सीट- मटियानी पर जीत हासिल की थी, हालांकि वहां के विधायक ने बाद में पाला बदल लिया और जेडीयू ज्वाइन कर लिया था।

 

भारतीय चुनाव आयोग के पार्टी-वार रुझान

Bihar resultभारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। जो कि 87 सीटों पर आगे है, जेडी(यू) 79 सीटों पर आगे चल रही है, आरजेडी 31 सीटों पर आगे है। लोजपा (रामविलास) 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। हमस को 4, सीपीआई(एमएल) को 6 और अन्य तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक कुल 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button