Gold-Silver Price: सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज का रेट

Gold-Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों की चर्चा पिछले कई दिनों से खूब हो रही है. जिस तरीके से ग्लोबल टेंशन के बीच में भारी डिमांड के चलते सोने और चांदी के दामों में तेजी आई वह उल्लेखनीय है. हालांकि, तेजी के बाद खासतौर पर गोल्ड के दाम तेजी से गिरे भी हैं. अगर आज के रेट की बात करें तो सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है. 8 नवंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम कम हो गए. आइए आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव के बारे में बताते हैं.
ये रहे बाकी शहरों के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122730 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 112510 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अभी देश के मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 111840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड | 24 कैरेट गोल्ड |
| दिल्ली | 111990 | 122160 |
| मुंबई | 111840 | 122010 |
| अहमदाबाद | 111890 | 122060 |
| चेन्नई | 111840 | 122010 |
| कोलकाता | 111840 | 122010 |
| हैदराबाद | 111840 | 122010 |
| जयपुर | 111990 | 122160 |
| भोपाल | 111890 | 122060 |
| लखनऊ | 111990 | 122160 |
| चंडीगढ़ | 111990 | 122160 |
ग्लोबल लेबल पर सोना
वैश्विक बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक कीमतें 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं. ANZ का कहना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है. डीएसपी मेरिल लिंच के अनुसार भी गोल्ड में तेजी का रुख अभी कायम है.
Read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल
चांदी के दाम भी गिरे
Gold-Silver Priceआज शनिवार को चांदी के दाम फिर फिसले हैं. शुक्रवार को बढ़त दर्ज करने के बाद आज 8 नवंबर को चांदी में गिरावट आई है. पिछले दिन की तुलना में दाम 200 रुपये नीचे आए हैं. दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 1,52,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि कल यह 1,52,600 रुपये था.
बाकी शहरों में दाम
| शहर | दाम (किलोग्राम में) |
| दिल्ली | 1,52,400 |
| मुंबई | 1,52,400 |
| अहमदाबाद | 1,52,400 |
| चेन्नई | 1,64,900 |
| कोलकाता | 1,52,400 |
| गुरुग्राम | 1,52,400 |
| लखनऊ | 1,52,400 |
| बेंगलुरु | 1,52,400 |
| जयपुर | 1,52,400 |
| पटना | 1,52,400 |
| भुवनेश्वर | 1,52,400 |
| हैदराबाद | 1,64,900 |



