*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं युवतियों ने बयां किया दर्द, कहा ? …3 युवती समेत 6 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले….

नोएडा. देश भर के ज्यादातर राज्यों में कोरोना के चलते लॉकडाउन कर दिया गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा बेधड़क चल रहा था. जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने छापा मारा तो 3 युवती समेत 6 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस की पूछताछ में सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं युवतियों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो जाने से मजबूरी में यहां आना पड़ा.नोएडा पुलिस ने सेक्टर-122 के एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि सेक्टर-122 के सी- ब्लॉक में एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात वहां पर छापा मारा. पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे की कथित संचालिका और दो युवतियों समेत अन्य 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं.
पूछताछ के दौरान सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं युवतियों और अड्डे की संचालिका ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं, इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गईं. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे.