*✍️बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुंचे दो दूल्हे……जानिए किसके साथ गयी दुल्हन और क्या था पूरा मांजरा…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक गांव में एक ही दुल्हन से शादी करने दो दूल्हे पहुंच गए।यह अजीबोगरीब मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है जहां रामसेवक की 20 वर्षीय पुत्री मोहनी की शादी पास के ही सौरिख थाना क्षेत्र के फूलनपुर गांव निवासी पंकज पुत्र बबलू से तय हुई थी। गुरुवार को पंकज बारात लेकर उसके घर पहुंच गया। द्वारचार की रस्म के दौरान ही छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी राजाराम का पुत्र अजीत भी मोहनी से शादी करने के लिए बारात लेकर ककलापुर गांव आ पहुंचे।इससे वहां अजीबो गरीब हालात पैदा हो गए। बारातियों एवं जनातियों में इसे लेकर बहस हो गई। हैरानी की बात ये है कि जो दो दूल्हे शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे उसमें एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को युवती के घरवालों ने चुना था। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाह को बीच में ही रूकवा कर तीनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। करीब 10 घंटे की बहस के बाद लड़की की इच्छा से उसको प्रेमी के साथ भेज दिया गया।जो बारात पहले आई थी, उसे बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा। तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की के बालिग होने के कारण उसको स्वेच्छा से भेज दिया गया है। विवाद को खत्म करवा दिया गया।