Gold Rate Today: लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ सोना; चांदी के भी दाम घटे, जानें आज का ताजा भाव – RGH NEWS
अन्य खबर

Gold Rate Today: लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ सोना; चांदी के भी दाम घटे, जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today : 25 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर ₹1,24,510 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,14,140 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। देशभर के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में इसी तरह की नरमी देखी जा रही है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर की मजबूती, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड तनाव में कमी और प्रॉफिट बुकिंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना है। इसके अलावा, भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबर से भी गोल्ड की कीमतों में नरमी आई है।

 

दिल्ली और बड़े शहरों में सोने का भाव

Gold & Silver Rate 

City 24 Carat Gold (₹/10 gm) 22 Carat Gold (₹/10 gm) Silver (₹/kg)
Delhi 1,24,510 1,14,140 1,54,900
Mumbai 1,24,360 1,13,990 1,54,900
Ahmedabad 1,24,410 1,14,040 1,54,900
Chennai 1,24,360 1,13,990 1,54,900
Kolkata 1,24,360 1,13,990 1,54,900
Hyderabad 1,24,360 1,13,990 1,54,900
Jaipur 1,24,510 1,14,140 1,54,900
Bhopal 1,24,410 1,14,040 1,54,900
Lucknow 1,24,510 1,14,140 1,54,900
Chandigarh 1,24,510 1,14,140 1,54,900

 

चांदी की कीमत में भी गिरावट

 

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। आज देशभर में चांदी का भाव घटकर ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पहले लंदन के बाजारों में चांदी की कमी के कारण ग्लोबल लिक्विडिटी पर असर पड़ा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है।

 

भारत में सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

Gold Rate Todayभारत में सोने और चांदी की कीमतें Indian Bullion & Jewellers Association (IBJA) और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा, इन पर निम्नलिखित कारकों का असर पड़ता है:

 

डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट

आयात शुल्क (Import Duty)

डिमांड और सप्लाई की स्थिति

ग्लोबल इकॉनॉमिक कंडीशन

स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स का मार्जिन

Related Articles

Back to top button