देश

Andhra Pradesh road accident: दर्दनाक हादसा, बस में भीषण आग लगने से 24 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत…

Andhra Pradesh road accident आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में भयंकर आग लग गई और इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक कावेरी ट्रेवल्स की बस में हादसे के वक्त ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर कुल 42 यात्री सवार थे। एसपी ने बताया कि एक बाइक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। अब तक हादसे में घायल 12लोगों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे की है, जब एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।

 

अब तक 12 यात्रियों की मौत की खबर

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया, “करीब 3 बजे, कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और बस के नीचे फंस गई। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई। चूंकि यह एक एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। जो भी शीशे तोड़ पाए, वे सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो सकी है।

 

देखें वीडियो

 

 

 

 

सीएम ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

 

Read more थामा वर्सेस एक दीवाने की दीवानियत का बॉक्स ऑफिस डे 2 में कमाई के आंकड़े आए सामने, चलिए देखे दोनों फिल्मों में कौन कर रहा ज्यादा कारोबार!

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बस में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अधिकारियों ने दुबई दौरे पर गए मुख्यमंत्री को दुर्घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से बात की और दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी उच्च-स्तरीय एजेंसियों को घटनास्थल पर जाकर बचाव कार्यों में शामिल होने का आदेश दिया, घायलों और पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के आदेश दिए। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।

 

Read more Rashifal: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा, जाने अन्य राशियों का हाल

 

वाईएस जगन ने कुरनूल बस हादसे पर जताया दुख

 

Andhra Pradesh road accidentपूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कुरनूल के बाहरी इलाके चिन्नातेकुर के पास एक निजी ट्रैवल्स बस में आग लगने से कई यात्रियों के ज़िंदा जल जाने की दुखद घटना पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है। वाईएस जगन ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस से जुड़ी यह घटना बेहद दुखद है और इसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

 

Related Articles

Back to top button