Govardhan Puja 2025: जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Govardhan Puja 2025 (गोवर्धन पूजा कब है 2025): गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं। अमूमन ये त्योहार दीवाली के अगले दिन पड़ता है लेकिन कभी-कभी दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अन्तराल हो जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देव को पराजित किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जानिए इस साल गोवर्धन पूजा कब है।
गोवर्धन पूजा 2025 तिथि व मुहूर्त (Govardhan Puja 2025 Date And Time)
इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है। तो वहीं गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त सुबह 06:30 से 08:47 बजे तक रहेगा। वहीं गोवर्धन पूजा का सायाह्नकाल मुहूर्त दोपहर 03:36 से 05:52 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा की सामग्री (Govardhan Puja Samagri)
रोली, अक्षत, चावल, बताशा, नैवेद्य, मिठाई, खीर,सरसों के तेल का दीपक, फूल, दही, शहद, धूप-दीप, कलश, केसर, फूल की माला, कृष्ण जी की प्रतिमा या तस्वीर, गाय का गोबर गोवर्धन पर्वत की फोटो, गंगाजल, पान, गोवर्धन पूजा की कथा की किताब।
गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja Vidhi In Hindi)
Govardhan Puja 2025गोवर्धन पूजा सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाती है और फिर इसे फूलों से सजाया जाता है। बनाए गए गोवर्धन की नाभि पर एक मिट्टी का दीपक रखा जाता है और इस दीपक में दही, शहद, बताशे, दूध, गंगा जल आदि चीजें डाली जाती हैं। गोवर्धन पूजा के समय लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए 7 बार परिक्रमा की जाती है। इस दिन गाय, बैल और खेती में काम आने वाले पशुओं की भी पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)