Chhattisgarh latest news: CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। साय सरकार ने अपने वादे के अनुरूप एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार का ये फैसला एनएचएम कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।

 

Chhattisgarh latest news हालांकि सरकार की ओर से जारी आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 33 दिनों की हड़ताल की थी।

 

Read more De De Pyaar De 2 Release Date: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

 

 

इन मांगों को लेकर किया था प्रदर्शन

संविलियन एवं स्थायीकरण

नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण

पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

अनुकंपा नियुक्ति

ग्रेड पे निर्धारण

मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा

लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि

स्थानांतरण नीती

कार्य मूल्यांकन (CR) व्यवस्था में पारदर्शिता

न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा

Related Articles

Back to top button