Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड; कीमत हुआ 1.20 लाख के पार…

Gold Price Today सोने की कीमत ने मंगलवार को रिकॉर्ड 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया उच्चतम स्तर छू लिया। इसकी वजह अमेरिकी सरकार के शटडाउन के खतरे और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की आशंका को माना जा रहा है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सोने का दाम सोमवार को 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 700 रुपये बढ़कर 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। सोमवार को यह 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी की कीमत 3400 रुपये सस्ती
वहीं, चांदी ने अपने ऑल-टाइम हाई स्तर से पीछे हटते हुए 3,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,000 रुपये प्रति किलो (सभी कर सहित) पर बंद हुई। सोमवार को चांदी का दाम 1,57,400 रुपये प्रति किलो था।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट
वैश्विक बाजार में, स्पॉट गोल्ड की कीमत मंगलवार को 3,958.18 डॉलर प्रति औंस थी। यह 3,977.45 डॉलर प्रति औंस के अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पहले गिरावट की ओर बढ़ा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की कीमतों में वृद्धि मंगलवार को तब हुई, जब स्पॉट गोल्ड 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण मील के पत्थर के करीब पहुंच गया। फेडरल रिजर्व से डोविश मौद्रिक नीति की उम्मीदें और सुरक्षित निवेशों की बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंचा दिया, भले ही यह तकनीकी रूप से ओवरबॉट क्षेत्र में था।
अमेरिकी सरकार का शटडाउन और बढ़ती अस्थिरता
इस समय अमेरिकी सरकार का शटडाउन सातवें दिन भी जारी है और कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। गांधी ने कहा कि इस शटडाउन ने वित्तीय बाजारों में अस्थिरता पैदा की है और यह कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही फ्रांस और जापान में चल रहे राजनीतिक तनाव और लगातार भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग बढ़ रही है।
केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी जारी
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी कीमती धातु की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि को बढ़ावा दे रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजे आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि देखी गई, जिससे वैश्विक भंडार में 15 टन का इजाफा हुआ। चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के अंत तक देश के पास 74.06 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस सोना था, जो अगस्त के अंत में 74.02 मिलियन था। इसका मतलब है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 11 महीने से सोने की खरीदारी को बढ़ाया है।
Read more Chhattisgarh Current news: छत्तीसगढ़ में दीपावली-छठ पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
स्पॉट चांदी की कीमत में गिरावट
Gold Price Todayस्पॉट चांदी की कीमत भी 0.12% गिरकर 48.46 डॉलर प्रति औंस रही। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी सरकार का शटडाउन जरूरी आर्थिक आंकड़ों की रिलीज़ में देरी का कारण बन रहा है, जिसमें सितंबर का जॉब रिपोर्ट भी शामिल है। इसके साथ ही फेडरल रिजर्व से इस वर्ष दो और ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें सोने की कीमतों में वृद्धि को और मजबूती दे रही हैं।



