मनोरंजन

*✍️प्रेमी ने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए सरकार से लगाई गुहार कहा- गहलोत जी आप शादियों पर रोक लगा दो कल मेरी GF की शादी है तो वो भी रुक जाएगी…*.

कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं। राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन का ऐलान करते हुए बैंड बाजा, बारात पर रोक लगा दी है, यानी कि 31 मई तक राज्य में विवाह समारोह नहीं किए जाएंगे। जहां इस फैसले से कई लोग उदास हैं तो वहीं एक शख्स बहुत खुश है, क्याेंकि वह नहीं चाहता कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी हो।

इस शख्स ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील करते हुए कहा कि गहलोत जी आप शादियों पर रोक लगा दो। कल मेरी GF की शादी है तो वो भी रुक जाएगी. आप एक काम करो आज रात को ही गाइडलाइन निकाल दो ताकि 5 मई से जो शादियां हैं सब कैंसिल हो जाएगा।

दरअसल गहलोत लगातार लोगों से शादी समारोह को टालने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में सीएम ने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी।

सीएम ने कहा था कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है, जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं हो पाएगा। सीएम के इसी ट्वीट पर अंकुर दौरवाल नाम के फेसबुक यूजर ने यह कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button