बिजनेस

Maruti Car Price: Maruti ने दिया GST का तोहफा, कीमत में हुई ₹1.30 लाख तक की कटौती..

Maruti Car Price GST रेट में बदलाव के बाद मारुति सुजुकी ने आज 18 सितंबर को अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने वैगनआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए तक घटा दी हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

 

 

मारुति की छोटी कारें जैसे ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस पर 11% GST कट का फायदा मिलेगा। वहीं, मारुति अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा 4 मीटर से ज्यादा लंबी हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ 5% की छूट मिलेगी।

 

मारुति सुजुकी के अलावा टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, होंडा, स्कोडा, सिट्रोएन, जीप, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कंपनियां भी अपनी कारों के दाम घटा चुकी हैं। कारों की कीमत में कटौती वैरिएंट और पावरट्रेन के आधार पर अलग-अलग होगी।

 

अभी दो डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही मारुति

 

मारुति अभी भारत में डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही है। इनमें 10 मॉडल्स एरीना डीलरशिप से और 7 मॉडल्स नेक्सा डीलरशिप से मिलते हैं।

 

छोटी कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया

 

सरकार ने 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% किया था। जबकि बड़ी कारों/SUV पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

 

Maruti Car Priceवहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 5% GST स्लैब बरकरार है। कंपनी ने इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतें कम की हैं

 

Read more CG Today News: CGPSC घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्यवाही, आरती वासनिक और पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

 

मॉडल

फायदा (22 सितंबर 2025 से लागू)

मारुति ऑल्टो के10

1.08 लाख रुपये तक

मारुति एस प्रेसो

1.30 लाख रुपये तक

मारुति सेलेरियो

94,100 रुपये तक

मारुति वैगन आर

79,600 रुपये तक

मारुति ईको

68,000 रुपये तक

मारुति स्विफ्ट

84,600 रुपये तक

मारुति डिजायर

87,700 रुपये तक

मारुति ब्रेजा

1.13 लाख रुपये तक

मारुति अर्टिगा

46,400 रुपये तक

मारुति इग्निस

71,300 रुपये तक

मारुति बलेनो

86,100 रुपये तक

मारुति फ्रॉन्क्स

1.13 लाख रुपये तक

मारुति एक्सएल6

52,000 रुपये तक

मारुति जिम्नी

51,900 रुपये तक

मारुति ग्रैंड विटारा

1.07 लाख रुपये तक

मारुति इनविक्टो

61,700 रुपये तक

22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों का प्रभाव हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। इसकी वेरिएंट अनुसार कीमतों

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button