Naxal News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर…

Naxal News महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पक्की खबर मिली थी कि माओवादियों के गट्टा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) के कुछ सदस्य एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस के विशेष नक्सल-विरोधी कमांडो दस्ते सी-60 की पांच इकाइयों के साथ पुलिस ने अहेरी से तत्काल एक अभियान शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बाहरी घेरा बनाने में इस अभियान दल की मदद की।
उन्होंने बताया कि जब सी-60 की टुकड़ी जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए
गढ़चिरौली में मुठभेड़ कहाँ हुई?
उत्तर: यह एनकाउंटर एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में हुआ।
मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए?
Naxal News: दो महिला नक्सली ढेर हुईं।
पुलिस ने क्या बरामद किया?
उत्तर: एक AK-47, एक पिस्तौल, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद हुआ।



