Pomegranate Juice Benefits: रोज 1 गिलास अनार का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी होगा कम..

Pomegranate Juice Benefits देश में हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों की चपेट में आते हैं। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट ऐसी चीजें है, जो लोगों की लाइफस्टाइल से संबंध रखती है। अगर किसी की जीवनशैली सही नहीं होती तो उन्हें ऐसी बीमारियां होती रहती है। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि अनार का जूस दिल की सुरक्षा के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं होता है। अगर रोजाना सिर्फ एक गिलास पिया जाए तो यह हार्ट हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। जानिए स्टडी के बारे में विस्तार से।
क्या कहती है स्टडी?
क्लीनिकल पब्लिश में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई शख्स हर दिन पूरे 1 साल तक अनार का जूस पीता है तो उसे आर्टरियों में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती है। वहीं, किसी की आर्टरी में प्लाक जमा है तो वह भी 30% तक कम हो सकता है।
अनार का जूस कैसे दूर करता है समस्या?
दरअसल, अनार के जूस में हाई क्वालिटी के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और प्यूनिकैलेगिन और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं। अनार का रस ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी अनार का रस पीना चाहिए।
अनार का जूस पीने से शरीर में इंफ्लेमेशन भी कम होती है, जो नस-नाड़ियों में सूजन और ब्लॉकेज को कम करती है।
अनार के जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।
दिल के लिए कैसे फायदेमंद?
अनार का जूस रिसर्च के मुताबिक, दवाओं के साथ लिया जाए तो काफी हद तक लाभ दे सकता है। धमनियों में होने वाली ब्लॉकेज को कम करने के लिए रोज अनार का रस पीना चाहिए। हाई बीपी के मरीजों का बीपी नियंत्रित रखने में जूस कारगर है।
अनार जूस शरीर के लिए भी लाभकारी
अनार के जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
अनार का रस पीने से खून की कमी दूर होती है।
अनार का जूस हमारी हड्डियों और जॉइन्ट्स के लिए भी अच्छा होता है।
अनार का रस पीने से स्किन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
कौन इसे पीने से बचें?
Pomegranate Juice Benefitsअगर कोई किसी बीमारी की दवा या इलाज करवा रहा है।
लो बीपी के मरीज न पिएं।
किडनी या लिवर की बीमारी से पीड़ित रोगी भी इस जूस को पीने से बचें।